The President’s visit to Jamshedpur :  29 को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में किया गया बड़ा बदलाव, सोनारी एयरपोर्ट से करनडीह चौक तक व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे, अंदर पढ़ें क्या होगा ट्रैफिक रूल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू का जमशेदपुर जिला अंतर्गत परसुडीह स्थित दिशोम जाहेरथान, करनडीह में प्रस्तावित कार्यक्रम है. राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनज़र विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है.

प्रशासन द्वारा सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेरथान, करनडीह होते हुए परिसदन, खरकई गोलचक्कर तक के मार्ग पर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों (ऑटो रिक्शा, बस आदि) का परिचालन 29 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आम नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. मानगो से सरायकेला, पोटका व चाईबासा जाने वाले वाहन मेरिन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर-गम्हरिया मार्ग का उपयोग करेंगे. वहीं पोटका, हाता एवं ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड आने वाले वाहन सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मेरिन ड्राइव के रास्ते आएंगे.

कदमा, बिष्टुपुर, मानगो व साकची से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइंस गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़ व स्टार टॉकीज होते हुए स्टेशन पहुंचेंगे. आपात स्थिति में सुंदरनगर-करनडीह से साकची आने वाले वाहनों के लिए एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक और जुगसलाई फाटक चौक से मार्ग निर्धारित किया गया है.

मानगो और साकची से घाटशिला व मुसाबनी जाने वाले वाहन डिमना मार्ग से जाएंगे. आवश्यक सेवाओं का परिचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के नियंत्रण में ही होगा.

इसके अलावा राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए 29 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरे जमशेदपुर शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों (ट्रक, ट्रेलर, डंपर) के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध (नो एंट्री) रहेगा. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन कर सहयोग करें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें