The President’s visit to Jharkhand : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी झारखंड

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। 28 दिसंबर को रांची आगमन के बाद राष्ट्रपति लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को जमशेदपुर जाएंगी और वहां एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और भाषा की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया जाएगा। वहां से वापसी के बाद रांची में रात्रि विश्राम करेंगी। 30 दिसंबर को गुमला के रायडीह में आयोजित जन सांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें