WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SE Railway : टिकट की काला बाजारी कर रेलवे यात्रियों को चूना लगाने वाला शातिर दलाल RPF Cyber सेल की सक्रियता से धाराया, मंगलवार को होगी कोर्ट में पेशी

SHARE:

आदित्यपुर RPF पोस्ट ने सूचना पर की सटीक कार्रवाई, कैसे करता था टिकट दलाली, अंदर पढ़ें

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डेनरीच मुख्यालय साइबर सेल (प्रबल डाटा) की सतर्कता के कारण सोमवार को एक टिकट दलाल आदित्यपुर आरपीएफ पोस्ट के हत्थे लगा. वह गया (बिहार) से रेलवे को चूना लगाकर आया था और पिछले तीन महीने से दक्षिण पूर्व रेलवे में सक्रिय टिकट दलालों की भूमिका निभाकर झारखंड बिहार के भोले भाले यात्रियों को लूट रहा था.

साइबर सेल की सक्रियता से होंगे कई बड़े खुलासे

जानकारी के अनुसार मुख्यालय से प्राप्त साइबर सेल की सूचना पर आदित्यपुर आरपीएफ पोस्ट के इंचार्ज अजीत कुमार सिंह ने टीम को तैयार किया और जांच करते हुए आदित्यपुर दिंदली बस्ती स्थित लक्ष्य अपार्टमेंट पहुंच गई. जहां से शक के आधार पर आकाश राय को उसके लैपटॉप के साथ पोस्ट लाया गया. जांच और पूछताछ के क्रम में आकाश के लेपटॉप 31 हजार 622 रूपये के ई टिकट के तत्काल लाइव टिकट, एक लाख के अधिक के 28 उपयोगी टिकट होने के साक्ष्य मिले. बहरहाल, साइबर सेल की इस कार्रवाई की जानकारी पाकर यह तो साफ हो गया है कि तकनीकी सक्रियता से वह अपने हाथ पुराने टिकट दलालों तक डाल सकती है. चौक चौराहों में खोले गए केंद्रों पर भी टिकट दलाल सक्रिय हुए बैठे हैं. सूत्र साकची में पत्नी के नाम बैठे कई बार जेल जा चुके एक बदमाश, हरहरगुट्टू बागबेड़ा, बर्मा माइंस कंचननगर आदि स्थानों पर बैठे लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े करते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

40 आईडी से कर रहा था टिकट दलाली

जानकारी के अनुसार आरपीएफ के हत्थे आया आकाश विभिन्न 40 से अधिक आईडी बनाकर रखे हुए था जिससे वह टिकट बनाता था. टीम ने उसके लेपटॉप, एप्पल मोबाइल आदि उपकरण जब्त कर लिए हैं. उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज करके मंगलवार को टाटा रेलवे कोर्ट में पेशी कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

टीम में ये थे शामिल

इस कार्रवाई में आदित्यपुर पोस्ट के टी मंडल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल विनय शुक्ला, टाटा सीआईबी के रामबाबू सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर