फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत लाइन नंबर 9 मकान संख्या 257 निवासी प्रबीर कुमार पटनायक के घर चोरी हो गई। प्रबीर अपने परिवार संग बेटी से मिलने बैंगलोर गए है। घटना की सूचना पाकर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की और कई सबूत इकट्ठा किए।

जानकारी देते हुए प्रबीर ने बताया कि वे पत्नी के साथ बेटी के पास 8 मई से बैंगलोर में है। 15 जून को वापसी थी। घर की देखभाल के लिए पड़ोसी को कहा था। काम करने वाली पड़ोसी से चाबी लेकर घर की सफाई करती थी। रविवार की रात वह सफाई करके चली गई थी। सोमवार को जब सुबह वह सफाई करने पहुंची तो घर का ताला टूटा पाया। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। प्रबीर ने बताया कि घर पर 8 लाख के गहने और लगभग 25 हजार रुपए नकद थे। अब उनके आने के बाद ही चोरी का आंकलन होगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version