Jamshedpur : प्रजापति ब्रह्माकुमारी कदमा शाखा में महाशिवरात्रि के अवसर पर 7 दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला का तीसरा दिन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा द्वारा पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित “7 दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला” के तीसरे दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक उमंग देखने को मिला । प्रातःकाल से ही भक्तजन द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन हेतु पहुँचने लगे और संध्या आरती के समय पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

संध्या आरती के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में आज की आरती में शामिल विधायक सरयू राय, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, समाजसेवी रानी गुप्त, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व प्रेसिडेंट रवि प्रसाद थे. कार्यक्रम में नारी जागरण समिति गोलमुरी की बहनें की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को ईश्वरीय साहित्य, सौगात एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बीके संजू दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि महाशिवरात्रि आत्म-जागरण का पावन पर्व है। ‘शिवरात्रि’ हमें स्मरण कराती है कि जब जीवन में भ्रम, तनाव और अशांति बढ़ती है, तब परमात्मा शिव ज्ञान का दिव्य प्रकाश देकर आत्मा को उसकी मूल पहचान—शांत, पवित्र और शक्तिशाली स्वरूप—का अनुभव कराते हैं। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मचेतना जागृत कर हम अपने भीतर के विकारों पर विजय पा सकते हैं और जीवन में सच्ची शांति, प्रेम और आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यही सच्ची शिव आराधना और महाशिवरात्रि का वास्तविक संदेश है।

मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को राजयोग मेडिटेशन की निःशुल्क जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी द्वारा भगवान शिव के यथार्थ स्वरूप और दिव्य कर्तव्यों से भी अवगत कराया जा रहा है। यह मेला दिनांक 20 फरवरी तक आम जनों के लिए प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा, जहाँ द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन के साथ-साथ राजयोग एवं ध्यान की विधि का व्यावहारिक अनुभव भी कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की सफलता में ब्रह्माकुमारी परिवार से जुड़े भारती भाई, कीर्तन भाई, रंजीत भाई, बशिष्ठ भाई, अलका बहन,गंगा बहन, पुष्पा बहन शोमा बहन तथा समस्त भाई-बहनों का विशेष सहयोग कर रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें