Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: धातकीडीह में तृतीय पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप संपन्न, विजेता हुए पुरस्कृत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में 19 एवं 20 अगस्त तक चले पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप का समापन आज हुआ. दिवसीय होने वाले योगासन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन मोड पर योगासन भारत के राष्ट्रीय महासचिव  डॉक्टर जयदीप आर्य, योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह, झारखंड सचिव विपिन पांडे की गरिमामई उपस्थिति में वर्चुअल मोड पर सम्मानीय अतिथी पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम राजकुमार सिंह, वीरधन मरांडी क्षेत्र पदाधिकारी अर्बन सर्विसेज टाटा स्टील, हसन इमाम मलिक खेल प्रबंधक टाटा स्टील, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच, अविनाश कुमार त्रिपाठी जिला खेल पदाधिकारी, डॉक्टर मनीष डोडिया चिकित्सक पतंजलि चिकित्सालय जमशेदपुर, एल. नागेश्वर राव, अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच टाटा स्टील, सायन मंडल योग विभाग अध्यक्ष श्रीनाथ विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अजय कुमार झा, जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधा झा, मुख्य संरक्षक अंशु सरकार, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष रविशंकर नेवार, जिला सचिव मलय कुमार डे, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा के गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ योगासन चैंपियनशिप प्रारंभ की गई.

मुख्य अतिथी योगासन भारत के राष्ट्रीय महासचिव जयदीप आर्य  ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग आज समय की आवश्यकता है. योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सहज ही प्राप्त किया जा सकता है. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से योग को खेल का दर्जा मिलने से आने वाले समय में योग हर घर तक पहुंच रहा है. योग के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी भाई-बहनों को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला अध्यक्ष सुधा झा ने अपने उद्बोधन में बताया कि पूज्य गुरु श्री रामदेव जी महाराज एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से योग को खेल का दर्जा प्राप्त हुआ है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल होने के बाद ओलंपिक में भी योग को खेल के रूप में शामिल किया जाना हम सबके लिए गर्व की बात है.

इन्होंने मारी बाजी

प्रथम दिवस होने वाले ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में
बालक अंडर 9 ग्रुप में प्रथम लक्ष्य चिन्ना, द्वितीय सिद्धार्थ सनन, तृतीय अविरल, चतुर्थ अद्रिक दे, पंचम दैविक कुम्भकार, छठा निक कुमार एवं आर्यन राज को प्राप्त हुआ.

बालिका अंडर 9 वर्ग में प्रथम देबोलीना सेन, द्वितीय अंशिका राज , तृतीय त्रिशिखा घोष , चतुर्थ कृतिका नाग, पंचम जयंतिका दास, एवं छठा स्थान स्मृती दास एवम सौमित्रा दत्ता को प्राप्त हुआ.

सब जूनियर गर्ल्स (9 से 14 वर्ष) वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का डे, द्वितीय स्थान देवनिष्ठा मंडल, तृतीय स्थान आध्या , चतुर्थ स्थान आयुषी अधिकारी, पंचम स्थान अभिलाषा साहू, एवं छठा स्थान एंजेल राज एवम अध्यायी सिन्हा को प्राप्त हुआ.

सब जूनियर बालक ग्रुप से प्रथम स्थान शौर्य झा, द्वितीय स्थान शिवेन कुमार, तृतीय स्थान श्रेयान रॉय, चतुर्थ स्थान ऋषि पार्षद, पंचम स्थान आयुष नाग छठा स्थान विजय सोरेन एवं पुष्कर सिंह को प्राप्त हुआ.

जूनियर बालक 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम सुसमित दास गुप्ता, द्वितीय सुमन पालित, तृतीय राजकुमार सिंह चतुर्थ सागर पालित, पंचम राहुल कुमार एवं छठा रोहित कुमार मोदक को प्राप्त हुआ.

जूनियर बालिका 14 वर्ष 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम तियाशा सरकार द्वितीय अनुष्का पाणि, तृतीय मान्यता चतुर्थ पूर्णिमा प्रमाणिक, पंचम नंदनी कुमारी एवं छठा अस्मिता मन्ना.

सीनियर बालक 18 वर्ष से 28 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम पंकज कुमार महतो द्वितीय अमन कुमार तृतीय रविंद्र सीट चतुर्थ मोहित कुमार पंचम विवेक त्रिपाठी एवं छठा सूरज महतो.

सीनियर बालिका 18 वर्ष से 28 वर्ष वर्ग में प्रथम नेहा कुमारी द्वितीय उषा माझी तृतीय काजल कुमारी चतुर्थ सदफ आरा पंचम जया कुमारी रही.

सीनियर पुरुष 28 से 35 वर्ष आयु वर्ग प्रथम दुर्गा प्रसाद मिश्रा रहे. सीनियर महिला 28 से 35 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम बिंदु प्रसाद द्वितीय मिली सन्यासी रही.

सीनियर पुरुष 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम नीतू सिंह, द्वितीय बिना कुंभकार, तृतीय रूपम मैती चतुर्थ, शाश्वती मैती, पंचम सोनिया प्रसाद एवं छठा अंजली कुमार रही.

सीनियर महिला 45 वर्ष से 55 वर्ष आयु वर्ग* में प्रथम शिवली पात्रों, द्वितीय शाश्वती बनर्जी, तृतीय अनीता शर्मा एवं चतुर्थ झूमर मुखर्जी रहे.

आर्टिस्टिक सिंगल प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम नायसा सरकार, द्वितीय जाह्नवी झा, तृतीय एंजेल गोराई एवं चतुर्थ स्थान अंतरा चौहान को प्राप्त हुआ. बालक वर्ग में प्रथम अनमोल राज द्वितीय सारे झा तृतीय सौर्य आशीष एवं चतुर्थ शुभम प्रसाद.

आर्टिस्टिक सिंगल प्रतियोगिता बालिका 14 से 18 आयु वर्ग में प्रथम श्रेया भट्टाचार्य द्वितीय अनुष्का पाणी तृतीय तियाशा सरकार. बालक वर्ग में प्रथम राहुल कुमार द्वितीय राज कुमार सिंह रहे.

आर्टिस्टिक सिंगल 18 से 28 बालक वर्ग में प्रथम पंकज कुमार महतो, द्वितीय अमन कुमार एवं तृतीय मोहित कुमार रहे.

इनका रहा सहयोग

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य जिला संरक्षक अंशु सरकार, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष रविशंकर नेवार, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, आरती झा, संयुक्त सचिव ऑर्गेनाइजिंग एवं कंपटीशन प्रज्ञा पारोमिता दास, लक्ष्मी साहू, श्रावणी बोस, रानी सिंह, शेफाली गोराई, अजय वर्मा, देव कुमार सेन, सहर्ष अमृत, शुभम कुमार, शर्मिष्ठा राय शिखा शर्मा, विनीता सिन्हा, गौरी कर, इराक्षी सामल, संगीता डे, किरण कुमारी, सुष्मिता दास, करुणा धरासिंह, रंजना सरकार, शीला गुप्ता, ममता सिंह, बबीता पाणिग्रही, ममता पाणिग्रही और धनंजय कुमार एवं अन्य सहयोगियों के सहयोग से संपन्न हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर