Tinplate Gurudwara Election 2023- गोलमुरी में सुरजीत ने खोला चुनावी कार्यालय, दमखम दिखाने की मची होड़-Video

SHARE:

Jamshedpur.
जमशेदपुर के बहुचर्चित टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है. आगामी 26 मार्च को चुनाव होना तय हुआ है. इसे लेकर उम्मीदवार दमखम दिखाने में लगे हुए हैं. शुक्रवार को प्रधान पद के उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने भी गोलमुरी आरएस टावर के पास अपना चुनावी कार्यालय खोला, जिसका उदघाटन किया गया. ख़ुशीपुर को कभी उनके विरोधी रहने वाले पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला का समर्थन हैं. इसी के साथ ही सुरजीत ने हिंदू बस्ती से चुनावी प्रचार का शुभारंभ भी किया. वे अपनी बातों को संगत के बीच रख रहे हैं और वोट मांग रहे हैं. दो दिन पूर्व मौजूदा कार्यवाहक प्रधान तरसेम सिंह सेमे से अलग हुए गुट के उम्मीदवार बलवंत सिंह शेरों ने टाटा लाइन में चुनावी कार्यालय खोलकर दमखम दिखाया था. दो दिन बाद ही सुरजीत गुट ने भी अपना कार्यालय खोल दिया. उधर, पक्ष खेमे से उम्मीदवार गुरदयाल सिंह ने पूर्व में ही झूला मैदान स्थित भवन को चुनावी कार्यालय खोल दिया था. इसी के साथ ही अब सरगर्मी बढ़ गई है.

उधर, उम्मीदवार सरदार सुरजीत सिंह के गोलमुरी में कार्यालय व हिंदू बस्ती में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य रूप से सौ सदस्य उपस्थित थे. जिनमें गुरचरण सिंह बिल्ला, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह शाहपुर, सुरेंद्र सिंह छिंदा, हरभजन सिंह रंधावा, प्रीतपाल सिंह लक्खा, इंद्रजीत सिंह लड्डू, जगतार सिंह सरली, चरणजीत सिंह सरली, कश्मीर सिंह चीमा, विकी चीमा, कुलदीप सिंह शेरगिल, सुखदेव सिंह भट्टी, कुलदीप सिंह ज्ञानी, जसवंत सिंह हनी, जगजीत सिंह, कुलवंत सिंह मुगलचक, सरबजीत सिंह काले, हरजिंदर सिंह रिंकू, जसपाल सिंह गोगी, भवानी सिंह, सरताज सिंह ताजे, कुलवंत सिंह पहलवान, करमजीत सिंह कम्मे, मलकीत सिंह रंधावा, मनप्रीत सिंह रंधावा, रविंदर सिंह सोनी, सिकंदर सिंह फुल्के, दविंदर सिंह लवली, हरदेव सिंह रिंकू, प्रताप सिंह खुशीपुर, मुखविंदर सिंह लीडर, दलबीर सिंह, सरबजीत सिंह काकू, गुरचरण सिंह रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें