Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : सोनारी में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार से आये बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, खुद फोन कर परिजनों की दी सूचना

SHARE:

Jamshedpur.

सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा सिनेमा मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने झबरी बस्ती निवासी दीपक कुमार सिंह पर शुक्रवार रात फायरिंग कर दी. अपराधियों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों घटनास्थल की ओर दौड़े. घायल दीपक ने गिरने के बाद अपने घर वालों को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया जिसके बाद दीपक की परिजनों ने तत्काल दीपक को कार में लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां दीपक का इलाज चल रहा है. दीपक को पीठ और पैर में गोली लगी हुई है. उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है. दीपक सीडीएसपीएल में चालक का काम करता है.

इधर सिटी एसपी के विजय शंकर और थाना प्रभारी विष्णु राउत भी टीएमएच पहुंचे और दीपक से पूछताछ की. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि दीपक के अनुसार वह पैदल घर जा रहे थे तभी पीछे से कार पर सवार होकर तीन अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. भागने के क्रम में उन्हें दो गोली लगी. वे किसी को भी नही पहचानते. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर