Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Dhanbad : सिंदरी में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 28 निर्दोषों को श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च आयोजित

SHARE:

  • सीपीआइ (एम) ने की हमले की कड़ी निंदा, दोषियों को सजा दिलाने की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 28 निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सिंदरी के रोहड़ाबांध अम्बेडकर चौक पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीपीआइ (एम) सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुआ यह हमला बेहद निंदनीय है और पार्टी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती है. साथ ही, हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : चुनाव कल, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

केंद्र सरकार से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

सीपीएम के वरिष्ठ नेता काली सेन गुप्ता ने कहा कि हमले में शामिल अपराधियों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए. जिला कमिटी सदस्य संतोष कुमार महतो ने केंद्र सरकार से इस जघन्य हमले में शामिल ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को हमले के सभी पहलुओं की जांच करानी चाहिए, जिसमें पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा की कमी भी शामिल है. श्रद्धांजलि सभा में एक मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में कई अन्य सीपीआइ (एम) कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर