Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. कृष्णा सिंह को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Jamshedpur.
भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अध्यक्ष सिंहभूम ठेकादार मजदूर संघ कृष्णा सिंह ब्रेन हेमरेज होने के कारण लगभग एक साल से अस्वस्थ थे. उनका विगत 6 अप्रैल दिन गुरूवार को पैत्रिक निवास मुजफ्फरपुर बिहार में स्वर्गवास हो गया था, जिससे भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश में शोक की लहर छा गई.
रविवार को भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा रेलवे मजदूर संघ, टाटानगर कार्यालय में सुबह साढ़े दस बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा स्व. कृष्णा सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की गई और उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया गया.
प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम यादव के द्वारा कृष्णा सिंह के जीवन परिचय पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 10 जून 1972 को जमशेदपुर में हुआ और उनकी शिक्षा भी जमशेदपुर में ही हुई. वह छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता रहे. मजदूर जगत में टेल्को में एक कर्मचारी और मजदूरों के एक कर्मठ एवं जुझारु भारतीय मजदूर संघ के नेता रहे. उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता से लेकर जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर योगदान दिया.
इस शोक सभा में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष वलिराम यादव, प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह, मंडल सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ, जमशेदपुर मंडल सह कार्यसमिति सदस्य भा. म. संघ झारखंड प्रदेश अमरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भा. म. संघ झारखंड प्रदेश संतोष साहू, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम वाई शुक्ला, जिला मंत्री सरायकेला केश्वर मिश्रा, जिला सह मंत्री अनिमेष कुमार दास, जिला कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार, अध्यक्ष जमशेदपुर कर्मचारी संघ रमेश कुमार सिंह, महामंत्री आदर्श कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह, धनंजय कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें