फतेह लाइव,  रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में साकची आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों के बीच में स्वेटर वितरण किए गए.  इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रॉकी सिंह उपस्थित थे. छोटे-छोटे 30 से 35 की संख्या में बच्चे उपस्थित थे जिन्हें दो-दो स्वेटर बांटे गए.

इस दौरान साकची आंगनबाड़ी की संचालिका मुन्नी देवी एवं उनके साथ पूजा गुप्ता एवं छोटे बच्चों की माताएं और अन्य लोग उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में रॉकी सिंह ने छोटे बच्चों को समझाया कि ठंड में बचना है और जिस तरह से अभी शादी पार्टी का माहौल चल रहा है. शादी पार्टी में जाकर आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से थोड़ा परहेज रखना है, ताकि आप बीमार ना पड़े और आपके माता-पिता परेशान ना हो.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने माताओं से भी निवेदन किया कि वह इस ठंड में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को ठंड में स्वेटर मुझे टोपी जरूर पेहना कर बाहर भेजें.