WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में आठवें दिन भी चला नो पार्किंग में वाहन जांच अभियान

SHARE:

  • सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी, नागरिकों से सहयोग अपेक्षित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में आठवें दिन भी साकची, आमबगान क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चलाया गया. वहां नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया. पिछले दो दिनों में 8 वाहन जप्त किये गए, ऑनलाइन 80 हजार रु. जुर्माना भी वसूला गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टिस्को शिपिंग डिपार्टमेंट का 56वां वार्षिक आमसभा संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहर वासियों से भी सहयोग की अपेक्षा है. उन्होंने अपील किया कि शहरवासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करें. इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी. जांच अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज, एमवीआई सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर