vehicle owners stage protest at Bengal border :  बंगाल के चेक नाकों में “गुंडा टैक्स” वसूली के विरोध में वाहन मालिकों का नेटरू बॉर्डर पर आंदोलन

SHARE:

 प्रदर्शनकारियों को बंगाल की नई सरकार ने दिया आश्वासन, जमशेदपुर, ओड़िशा, बड़बिल, क्यूंझर से जुटे वाहन एसोसिएशन के प्रतिनिधि 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड-बंगाल बॉर्डर के नेटूरा चेक पोस्ट में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर एवं दिन के 4:00 बजे पश्चिम बंगाल की नई सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन एवं इस पर विचार करने के लिए आवश्यक समय की मांग पर इस अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित कर दिया गया। संगठन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग द्वारा गाड़ी मालिकों को लगातार परेशान किया जाता रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में गाड़ियों से एडिशनल टैक्स 11 हजार सालाना, मैकेनिकल टैक्स 12 सौ प्रति महीना तथा लोकल टोल टैक्स 236 रु. प्रति ट्रिप के नाम पर वसूली की जाती है। इसके अलावा छोटे-छोटे डायवर्सन में गाड़ियों को रोककर अलग से टैक्स लिया जाता है, जबकि ऐसा पूरे भारतवर्ष में कहीं और नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियां ऑल इंडिया परमिट पर चलती हैं, जिसका शुल्क वाहन मालिक पहले ही जमा कर देते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के दौरान कथित रूप से वसूले जा रहे “गुंडा टैक्स” एवं अन्य अतिरिक्त टैक्स को पूर्णतः बंद किया जाए। संगठन ने कहा कि नई सरकार से उन्हें सकारात्मक उम्मीद है।

इस धरना प्रदर्शन में कोलकाता ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, बड़बिल यूनियन के पदाधिकारी, क्योंझर यूनियन के पदाधिकारी एवं अपने जमशेदपुर ट्रक एवं टेलर ओनर्स एसोसिएशन के 500 सदस्यों के साथ मुख्य रूप से अध्यक्ष जसवीर सिंह शीरे, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, संरक्षक सतवीर सिंह सोमू, पारसनाथ सहित प्रदीप शर्मा, अभय सिंह, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक झा, विनीत, मनोज सिंह, मनीष ओझा, तपस्या सिंह, संजय पांडे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें