WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में सो रहे परिवार को स्प्रे मारकर बेसुध कर की हजारों की चोरी, देखें – Video

SHARE:

मोहल्ले में नहीं – अवैध कारोबार के अड्डों में करती है पुलिस पेट्रोलिंग – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के बंगाली कॉलोनी में रहने वाले विक्की डे के घर में बीती रात सो रहे परिवार को स्प्रे मारकर बेसुध कर चोरों ने एंड्राइड मोबाइल और ₹10000 चोरी कर ली गई. मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को चौका चूल्हा करके भरण पोषण करने वाली विक्की डे की मां शिष्टी डे ने दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूचना मिलने पर विक्की डे के घर पहुंचे विकास सिंह को विक्की की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रतिदिन की तरह घर में सोए हुई थी. रात्रि लगभग 2:15 में कमरे में हलचल होने की आवाज आने पर उनकी नींद तो टूट गई. उन्होंने दो व्यक्ति को कमरे के अंदर खड़ा होते देखा लेकिन बेसुध वाले स्प्रे के कारण बिस्तर से उठने की ना तो हिम्मत हो रही थी और ना ही गले से आवाज निकल रही थी जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से भाग गए.

किसी तरह उसने अपने घर में सोए हुए परिवार के अन्य सदस्यों को जगा कर मामले की जानकारी दी और पाया कि घर में रखे हुए नगद ₹10000 और एंड्राइड मोबाइल लेकर कर चोर फरार हो गए हैं. अलमीरा को भी खूब खंगाला लेकिन अलमीरा में कुछ भी चोरी करने लायक सामान नहीं रहने के कारण चोरों को और कुछ समान हाथ नहीं लग पाया.

मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों ने लगभग डेढ़ से दो घंटे तक 100 नंबर में पुलिस को जानकारी देने का प्रयास लगातार कर रहे थे लेकिन 100 नंबर में दो घंटे तक कोई भी जवाब नहीं मिला. लगभग दो घंटे बाद नंबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक अपराधी बहुत दूर फरार हो चुके थे. मौके में पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुलिस की पेट्रोलिंग शून्य हो गई है. पुलिस प्रशासन का भय अपराधियों को तनिक भी नहीं है. विकास सिंह ने कहा पुलिस की पेट्रोलिंग केवल अवैध कारोबार करने वाले के अड्डे में ही होती है, मोहल्ले में नहीं होती जिसका फायदा अपराधी आसानी से उठा रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर