फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर बागबेड़ा द्वारा स्वर्गीय शिव कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर छेवां रक्तदान शिविर का आयोजन आरपी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में किया गया शिविर में कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी एवं कार्यक्रम के संयोजक एवं संरक्षक शीला नाथ सिंह ने स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के चित्र पर माल्याअर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष समाजसेवी राजकुमार सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला परिषद कुसुम पूर्ति, सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी,समाजसेवी बड़ेलाल दुबे, जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बंटी सिंह, वार्ड नंबर 19 की वार्ड पार्षद राखी सिंह उपस्थित रहीं.
इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से बमलेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहु, पप्पू कुमार साह, राजेश कुमार सिंह, संजय साहू, भुवन साहू, रंजीत सिंह, कॉलेश्वर पांडे, परशुराम सिंह, सूरज सिंह, राजन मिश्र, सुमन दूबे, शैलेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, अभय सिंह, मुकेश शर्मा, प्रवीण प्रसाद, रंजन पांडे, विश्वजीत सिंह, सूरज प्रताप सिंह, राहुल अग्रवाल, अरुण साहु, अजय साहू, सन्नी यादव, अभिषेक सिंह, राजा वर्मा, सोनू साहू, रीमा देवी, मानवती वर्मा, अलीशा साहू, राहुल अग्रवाल, मनोज यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

