फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गत 2 तारीख को पास के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों ही पक्ष पहले भी मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस मामले में प्रकाश यादव, जो गोलमुरी का रहने वाला है और उत्कल समाज स्कूल क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, विवाद में शामिल रहा। जानकारी के मुताबिक प्रकाश यादव कपड़ा का कारोबार करता है।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

