WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, देश को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में अवधेश सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान विशेष रूप से प्रेरणादायक है। हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो इन महान क्रांतिकारियों की याद में समर्पित है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

23 मार्च 1931 का वह दिन भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा, जब इन तीनों वीर सपूतों को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर के जेल में फांसी दे दी। उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, ताकि देश को आज़ादी मिल सके। उनका यह साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है।

वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, के के शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, अंकुश बनर्जी, मुन्ना मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और अंग्रेजी शासन के अत्याचारों का डटकर सामना किया। राजगुरु और सुखदेव ने भी उनके साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। इन तीनों की मित्रता, साहस और त्याग अद्वितीय था।

उनका मानना था कि क्रांति का अर्थ केवल हिंसा नहीं, बल्कि समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से युवाओं को जागृत किया और देशभक्ति की एक नई लहर पैदा की। आज शहीद दिवस हमें यह सिखाता है कि देश के लिए समर्पण, साहस और एकता कितनी महत्वपूर्ण है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर अपने देश को बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

आज हम सभी कांग्रेसजनों को शपथ लेने का दिन है कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची देशभक्ति क्या होती है। शहीद दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है जो हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाती है। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो, बिजय यादव, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, विश्वजीत जेना, बिरेंद्र पाण्डेय, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, सन्नी सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमर कुमार मिश्र, संतोष शर्मा, ईशान पात्रा, आर के वर्मा, सैलेन्द्र कुमार, फिरोज खान, रविन्द्र शर्मा, प्रमोद मिश्र, मुन्ना मिश्र, राजेश साह, अजय महतो, संजय राव, सुनीता, चन्द्रवती सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर