WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जमशेदपुर में 28 नवंबर से सजेगा ‘SHORTS 2026’ का मंच, दो दिनों में दिखाई जाएंगी 16 लघु फिल्में

SHARE:

  • 19वें वार्षिक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में देशभर के फिल्मकारों की रचनात्मक प्रस्तुतियां होंगी प्रदर्शित, इंडो-फ्रेंच फिल्म ‘DISTANCES’ से होगा आगाज
  • दो दिनों तक दिखेगा सिनेमा का विविध रंग, 16 लघु फिल्मों से रूबरू होंगे दर्शक

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

लौहनगरी जमशेदपुर में सिनेमा प्रेमियों के लिए 28 और 29 नवंबर को 19वें वार्षिक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ‘SHORTS 2026’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से चयनित कुल 16 लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम पांच बजे से सेंटर फॉर एक्सीलेंस (CFE) में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2008 में द सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (SPPE), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता की संयुक्त पहल से शुरू हुआ यह महोत्सव आज शहर के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी पहचान बना चुका है। टाटा स्टील के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक सिनेमा को प्रोत्साहित करने के साथ नए और उभरते फिल्मकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में 28 नवंबर को हवाई हमले की मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का होगा अभ्यास, सायरन बजाकर दी जाएगी चेतावनी

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में दो दिवसीय शॉर्ट फिल्म महोत्सव, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

इस वर्ष महोत्सव में फिक्शन और डॉक्यूमेंट्री श्रेणी की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। मुंबई, कोलकाता, पुणे और जमशेदपुर के फिल्मकारों की रचनात्मक प्रस्तुतियां अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला और संथाली भाषाओं में दर्शकों के सामने होंगी। खास बात यह है कि चयनित फिल्मों में दो मूक फिल्में भी शामिल हैं, जो बिना संवाद के अपनी कहानी और भावनाओं को प्रस्तुत करेंगी। इन फिल्मों की अवधि तीन से 27 मिनट तक निर्धारित है। महोत्सव का शुभारंभ भारत और फ्रांस के संयुक्त सहयोग से निर्मित फिल्म ‘DISTANCES’ के प्रदर्शन के साथ होगा। 27 मिनट की इस अंग्रेजी फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अशोक विश्वनाथन ने किया है। फिल्म में चर्चित अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

‘DISTANCES’ से होगा SHORTS 2026 का उद्घाटन, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता निभाएंगी मुख्य भूमिका

महोत्सव के दौरान ‘MAATI’, ‘WHERE DO THE TREES GO?’, ‘GACH BABA’, ‘DRISHTI’, ‘EASY MONEY’ और ‘NASHA SE NAASH TAK’ सहित कुल 16 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अलग-अलग भाषाओं और विषयों पर आधारित ये फिल्में सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को सामने लाएंगी। आयोजकों के अनुसार, SHORTS 2026 केवल फिल्मों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय और नए फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर भी देता है। साथ ही जमशेदपुर के सिनेमा प्रेमियों को देश के अलग-अलग हिस्सों में बन रही सार्थक और प्रयोगधर्मी फिल्मों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन शहर के सांस्कृतिक और फिल्मी माहौल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर