WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : गिरिडीह गुरुद्वारा में एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

SHARE:

  • 30 नवंबर तक चलेगा पांच दिवसीय शिविर, जोड़ों के दर्द, साइटिका, मोटापा, डायबिटीज समेत कई समस्याओं का मिल रहा उपचार
  • 30 नवंबर तक मिलेगा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ, गुरुद्वारा प्रबंधन ने लोगों से की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गिरिडीह में आयोजित पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 26 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर के पहले दिन शुक्रवार को करीब 100 लोगों ने उपचार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को दवा रहित उपचार और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विशेषज्ञ थेरेपिस्ट रविंदर बिश्नोई एवं मुकेश चौधरी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों विशेषज्ञ राजस्थान के जोधपुर स्थित एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं अल्टरनेटिव मेडिसिन इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षित हैं। शिविर में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गैस, कब्ज तथा आंख, कान और नाक से संबंधित समस्याओं के लिए मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक मरीज को उपचार के लिए 15 से 20 मिनट का समय दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Giridih : बीमा कर्मचारी संघ के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 254 लोगों की हुई आंखों की जांच, मरीजों को मिली दवाइयां

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान, गिरिडीह गुरुद्वारा में लगा विशेष उपचार शिविर

शिविर का संचालन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, शिविर में लोगों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए मरीजों को व्यवस्थित तरीके से उपचार की सुविधा दी जा रही है। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। शिविर 30 नवंबर तक जारी रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श प्राप्त करें। आयोजकों का कहना है कि प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर