WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ramgarh : शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

SHARE:

  • 111 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन
  • मुख्यमंत्री बोले- लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे
  • 50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये की सम्मान राशि
  • शहीद सोबरन सोरेन के बलिदान को किया गया नमन, विकास योजनाओं के साथ जनकल्याण पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में आयोजित शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस समारोह-सह-पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले में लगभग 111 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन का संघर्ष और बलिदान झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के स्वाभिमान तथा अधिकारों की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय है। इस शहादत दिवस को ऐतिहासिक पहचान दिलाने और जन-जन तक पहुंचाने का श्रेय झारखंड आंदोलन के महानायक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जाता है। सामंती सोच और अत्याचार के विरुद्ध जिस संघर्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया था, गुरुजी ने अपने नेतृत्व और संघर्ष से उसे फिर जीवंत किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इस शहादत और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रोबोट ने काटा उद्घाटन का फीता, ड्रोन से हुआ मुख्य अतिथि का स्वागत, आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में टेक फेस्ट-2026 का आगाज

Gambhir Car Associate Motion Ads

नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, 111 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था, जब आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग सामंती सोच रखने वाले लोगों के सामने बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। उन्हें सिर उठाकर देखने तक का अधिकार नहीं था। लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अब राज्य का गरीब, आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज निडर होकर अपनी बात रखता है तथा स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहा है। इसका श्रेय शहीद सोबरन मांझी की शहादत और उन तमाम आंदोलनकारियों के संघर्ष को जाता है, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में बड़ी घटनाएं आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा और प्रेरणा देती हैं। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे महानायकों की तरह शहीद सोबरन मांझी ने भी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, उत्तरी एवं दक्षिणी छोटानागपुर और संथाल परगना में अन्याय के विरुद्ध उठी छोटी-छोटी आवाजें आगे चलकर अलग झारखंड राज्य आंदोलन की बड़ी ताकत बनीं।

इसे भी पढ़ें : Giridih : गिरिडीह गुरुद्वारा में एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, पहले दिन 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

शहीदों के संघर्ष और बलिदान से मिला झारखंड, आदिवासी-मूलवासी समाज के स्वाभिमान पर मुख्यमंत्री का जोर

अलग झारखंड राज्य के गठन के संघर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के समय कुछ लोग मजाक उड़ाते थे कि कम पढ़े-लिखे आदिवासी और मूलवासी समाज के लोग अलग राज्य कैसे चला पाएंगे। लेकिन आज उन्हीं शहीदों और आंदोलनकारी परिवारों के बीच से निकला एक नौजवान राज्य की जिम्मेदारी संभालकर इसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान की कहानी है। इस राज्य को बनाने में अनेक वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। इसलिए वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह उनके सपनों का झारखंड बनाने में योगदान दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-देहात, सुदूरवर्ती क्षेत्रों और शहरी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। यह राशि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहयोग और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि माताएं-बहनें आर्थिक रूप से सशक्त बनें और स्वयं अपने माथे से गरीबी की लकीर मिटाने में सक्षम हों।

इसे भी पढ़ें : Giridih : बीमा कर्मचारी संघ के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 254 लोगों की हुई आंखों की जांच, मरीजों को मिली दवाइयां

50 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि, महिला स्वावलंबन पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारों और संसाधनों को लेकर कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा राज्य के विकास के लिए संसाधन जुटाने के रास्ते में कई बाधाएं और भेदभाव सामने आ रहे हैं। राज्य के राजस्व स्रोतों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सरकार इन चुनौतियों से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा, “जिस तरह लड़कर अलग झारखंड राज्य लिया है, उसी तरह लड़कर अपना अधिकार भी लेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह वह झारखंड नहीं है, जहां बाहर से आकर कोई यहां के लोगों का शोषण कर सके। सरकार की प्राथमिकता राज्य के लोगों को उनका पूरा अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस बार शहीद सोबरन सोरेन का शहादत दिवस कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे और अधिक भव्य एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Giridih : संविधान दिवस पर आरके महिला महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संकल्प, झारखंड के अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, विधायक ममता देवी, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिन्हा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शहीद सोबरन सोरेन के संघर्ष, बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने शहीदों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके सपनों के अनुरूप न्यायपूर्ण, समृद्ध एवं विकसित झारखंड के निर्माण का आह्वान किया। लगभग 111 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण को क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर