Breaking News
Giridih : बीमा कर्मचारी संघ के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 254 लोगों की हुई आंखों की जांच, मरीजों को मिली दवाइयां Giridih : संविधान दिवस पर आरके महिला महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित Ranchi : ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु ले जाई जा रही पांच नाबालिग बच्चियां मुक्त, एक मानव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार Uttar Pradesh Politics : सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू, सोलर पैनल का भी उद्घाटन Jamshedpur/Kolkata : टाटा स्टील चेस इंडिया का आठवां संस्करण 7 जनवरी से, कोलकाता में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : बीमा कर्मचारी संघ के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 254 लोगों की हुई आंखों की जांच, मरीजों को मिली दवाइयां

SHARE:

  • एलआईसी गिरिडीह शाखा और शार्प साइट आई हॉस्पिटल धनबाद का संयुक्त आयोजन
  • मोतियाबिंद समेत विभिन्न नेत्र रोगों की हुई जांच
  • वर्ष में एक बार जरूर कराएं आंखों की जांच, समय पर उपचार से बच सकती है रोशनी : नेत्र चिकित्सक

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह में सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना के तहत बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल, गिरिडीह बेस की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की गिरिडीह शाखा एवं शार्प साइट आई हॉस्पिटल, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 254 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। आयोजकों की ओर से लोगों को आंखों की नियमित देखभाल, समय पर जांच और नेत्र रोगों के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक भी किया गया।

इसे भी पढ़ें : Giridih : संविधान दिवस पर आरके महिला महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads

गिरिडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 254 लोगों ने उठाया नेत्र जांच का लाभ।

शिविर में डॉ. विशाल कुमार मिश्रा के साथ चिकित्सा टीम के सदस्य निखिल कुमार मंडल, प्रिंस कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार एवं धर्मवीर कुमार ने मरीजों की जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष, आंखों में जलन, आंखों से पानी आना समेत विभिन्न प्रकार की नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज की परेशानी को समझते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। वहीं, जिन लोगों में गंभीर नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में आगे की जांच कराने की सलाह दी गई। चिकित्सा टीम ने बताया कि कई बार आंखों की छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करने से गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय पर जांच और उचित उपचार बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु ले जाई जा रही पांच नाबालिग बच्चियां मुक्त, एक मानव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

मोतियाबिंद और आंखों की अन्य बीमारियों की हुई जांच, मरीजों को चिकित्सकों ने दी जरूरी सलाह।

इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। आंखें मानव जीवन का अनमोल अंग हैं और इनके बिना सामान्य जीवन की कल्पना करना कठिन है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आंखों की नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ केवल कर्मचारियों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संघ की ओर से इस तरह के स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Uttar Pradesh Politics : सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

जनसेवा के लिए आगे आया बीमा कर्मचारी संघ, भविष्य में भी जारी रहेंगे स्वास्थ्य शिविर।

वहीं, नेत्र चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार मिश्रा ने लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने की सलाह देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपनी आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। आंखों में जलन, धुंधलापन, लगातार पानी आना या किसी अन्य प्रकार की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान होने से उचित उपचार के माध्यम से आंखों को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है। शिविर को सफल बनाने में एलआईसी के वरीय शाखा प्रबंधक एस.एन. भरतुवार, सहायक शाखा प्रबंधक हिमांशु शेखर, संघ के संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार वर्मा, घनश्याम साव, देवनाथ दास, कुलजीत कुमार, रवि, मनोज कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अभय कुमार एवं माहेश्वरी वर्मा सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। शार्प साइट आई हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर