WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा – के. राजू एवं केशव महतो कमलेश

SHARE:

  • रांची में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक निकला संविधान रक्षा मार्च
  • पूर्वी सिंहभूम से परविंदर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
  • संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के संकल्प के साथ गुरुवार को रांची में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर डोरंडा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के पक्ष में एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बच्चों के धरने के दो दिन बाद ही सरयू राय ने शुरू कराया सड़क निर्माण, मल्लिक कॉलोनी के लोगों में खुशी

Gambhir Car Associate Motion Ads

संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

इस अवसर पर जिला प्रभारी शशिभूषण राय एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आगे भी किसी परिस्थिति में संविधान पर आंच नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान का अधिकार देने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इसकी रक्षा करना केवल राजनीतिक दलों का दायित्व नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और उनके अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है। मार्च में शामिल कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा देश में भाईचारा, सामाजिक न्याय और समानता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संविधान के मूल सिद्धांतों और बाबा साहेब के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर अमृत संचार, 25 श्रद्धालु खालसा बने

परविंदर सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के सैकड़ों कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

संविधान रक्षा मार्च में पूर्वी सिंहभूम के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें रामाश्रय प्रसाद, बिजय खान, बिजय यादव, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अतुल गुप्ता, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, अमित श्रीवास्तव, मकसूद आलम, तापस चटर्जी, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, रंजीत सिंह, रंजीत झा, ज्योति मिश्र, किशनलाल महतो, बबलू नौशाद, संतोष सिन्हा, अंसार खान, लालबाबू, शिल्पी चक्रवर्ती, शिशुलाल महतो, डॉ. मनोज कुमार महतो, बलराम महतो, सतदल गिरी, रविन्द्र मौर्या, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, मुन्ना मिश्र, राजनारायण यादव, सन्नी अनुराग, देबाशीष घोष, अरुण सिंह और उदय कुमार सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। मार्च के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सामाजिक सद्भाव और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल आदर्शों को मजबूत बनाने और आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर