WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा में पांच अस्थाई छठ घाटों का समतलीकरण

SHARE:

  • पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर जेसीबी से भरे गए घाटों के गड्ढे
  • पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने जताया आभार
  • छठ पर्व के बाद मैदानों को फिर से उपयोग योग्य बनाने की पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में छठ पर्व के दौरान बनाए गए पांच अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों का समतलीकरण कराया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर जेसीबी की मदद से सभी घाटों के गड्ढों में मिट्टी भरकर मैदानों को समतल किया गया। सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान में दो, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान और राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में एक-एक अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया था। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद इन घाटों के गड्ढों को खुला छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी होने की आशंका थी। इसे देखते हुए उन्होंने विधायक संजीव सरदार से घाटों का समतलीकरण कराने का आग्रह किया था। विधायक के प्रयास से जेसीबी लगाकर सभी पांचों घाटों में मिट्टी भरवाई गई और मैदानों को पुनः समतल कराया गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें : Giridih : महिला हिंसा के खिलाफ इनर व्हील क्लब की जागरूकता रैली, 25 संस्थाओं ने लिया हिस्सा

Gambhir Car Associate Motion Ads

बागबेड़ा में छठ घाटों के गड्ढे भरने से स्थानीय लोगों को मिली राहत

घाटों के समतलीकरण के बाद अब इन मैदानों का उपयोग पहले की तरह खेलकूद, सामाजिक और अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस कार्य के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों का सक्रिय रहना जरूरी है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने भी विधायक के इस प्रयास की सराहना की। लोगों ने कहा कि छठ पर्व के बाद घाटों को व्यवस्थित कराना जरूरी था, ताकि मैदानों में बच्चों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इस मौके पर समाजसेवी ब्रिज तिवारी, मधुकांत सिंह, मिथिलेश सिंह, रमेश सिंह, राजकुमार सिंह, अजय ओझा और सागर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर