Breaking News
Ranchi/Dhanbad : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की प्रदर्शनी में छाए बीआईटी सिंदरी के नवाचार, ‘नंदीघोष’ और ‘जटायु’ ने खींचा ध्यान Jamshedpur : सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी से आहत ए.आर. कैलाश, दुकानदार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी से आहत ए.आर. कैलाश, दुकानदार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील

SHARE:

बोले- सिख समुदाय समाज को जोड़ने का काम करता है, बिना सच्चाई जाने टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला सचिव ए.आर. कैलाश ने गुरपर्व के दिन साकची गुरुद्वारा में एक दुकानदार द्वारा सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर गलत अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि किसी घटना की पूरी सच्चाई जाने बिना किसी समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

ए.आर. कैलाश ने कहा कि संबंधित दुकानदार को वहां से जबरन हटाए जाने की बात सामने आई है। उनका मानना है कि सिख समुदाय का इतिहास हमेशा समाज को जोड़ने और मानवता की सेवा करने का रहा है, न कि किसी को तोड़ने का। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सिख समुदाय पर भेदभाव करने जैसे आरोप लगाए और तरह-तरह की टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा कि दुकानदार द्वारा खैनी खाते हुए धार्मिक चिह्नों से संबंधित सामान बेचे जाने को लेकर जो बातें सामने आई हैं, उन्हें सिख समुदाय के खिलाफ भेदभाव के आरोपों से जोड़ना पूरी तरह गलत है। इस मामले में दुकानदार को भी अपनी गलती सार्वजनिक रूप से स्वीकार करनी चाहिए।

कैलाश ने उन लोगों की टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई, जिन्होंने घटना की वास्तविकता जाने बिना सिख समुदाय के खिलाफ अपनी राय जाहिर की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें और समाज के निर्माण, मानवता की सेवा तथा देश के लिए सिख समुदाय के योगदान को समझें।

उन्होंने कहा कि एक बार किसी गुरुद्वारे में जाकर लंगर की सेवा और व्यवस्था को करीब से देखें। वहां किस तरह बिना किसी जाति, धर्म या समुदाय का भेदभाव किए हर व्यक्ति को पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ भोजन कराया जाता है, यह अपने आप में सामाजिक सद्भाव की मिसाल है।

अंत में ए.आर. कैलाश ने संबंधित दुकानदार से सिख समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय के संबंध में टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की सत्यता जांचने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर