WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : झारखंड को हर साल 13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान की आशंका, विधानसभा में केंद्र के MMDR संशोधन कानून के खिलाफ संकल्प पेश

SHARE:

  • संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उठाया खनिज अधिकारों का मुद्दा, कहा- कानून से राज्यों की आर्थिक और वित्तीय शक्तियां होंगी प्रभावित
  • खनिज राजस्व में कटौती से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर पड़ सकता है असर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर शुरू हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद खान एवं भूतत्व विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR Amendment Act) के खिलाफ राजकीय संकल्प सदन में पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 17 अगस्त 2026 को अधिसूचित इस संशोधन अधिनियम से राज्यों के खनिज अधिकारों और खनिज युक्त भूमि पर कर, उपकर एवं सेस लगाने की शक्तियां सीमित कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, पूर्व में लगाए गए ऐसे करों के बकाये और जिनकी वसूली नहीं हुई है, उनके दावों को भी अमान्य कर दिया गया है। इससे खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को प्रतिवर्ष लगभग 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा – के. राजू एवं केशव महतो कमलेश

Gambhir Car Associate Motion Ads

MMDR संशोधन अधिनियम के खिलाफ झारखंड सरकार ने विधानसभा में पेश किया राजकीय संकल्प

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि राज्य को होने वाला इतना बड़ा राजस्व नुकसान विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। इससे सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर राज्य के विकास और आम जनता के हित में संचालित योजनाओं पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के इस संशोधन को राज्यों के आर्थिक एवं वित्तीय अधिकारों के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषय बताते हुए राज्य के हितों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। विधानसभा में राजकीय संकल्प पेश कर झारखंड सरकार ने केंद्र के संशोधित कानून को लेकर अपनी आपत्ति स्पष्ट कर दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर