- ‘नेचर नर्चर’ थीम पर आयोजित हुईं 78 प्रतियोगिताएं, छह विद्यार्थियों को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान
- छह विद्यार्थियों को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान, अतिथियों ने बांटे पदक
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के जूनियर सेक्शन का 76वां वार्षिक खेलकूद दिवस गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष खेलकूद समारोह की थीम ‘नेचर नर्चर’ यानी प्रकृति का पोषण रखी गई थी। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेपर्ड हाउस ने 2026 की चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि जैग्वर हाउस को उपविजेता की ट्रॉफी मिली। समारोह के दौरान कुल 78 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब (आईपीएस) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर जेसुइट प्रोविंस के एजुकेशन रिसोर्स सेंटर के निदेशक चंद्र शेखर फ्रांसिस उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कृतिवास मंडल के प्रयास से टाटानगर स्टेशन पर 24 घंटे तैनात होगी डॉक्टर और मेडिकल टीम
लेपर्ड हाउस ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, जैग्वर हाउस रहा उपविजेता
खेलकूद दिवस पर तीसरी कक्षा के उत्कर्ष सिंह और आद्या प्रसाद, चौथी कक्षा के पौलुस गुर्जा और कृतिका मुंडा तथा पांचवीं कक्षा के आर्यन कुमार गुप्ता और रीदा परवीन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समारोह में स्कूल के रेक्टर फादर माइकल थानाराज एस.जे., प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस एस.जे., लोयोला हिंदी स्कूल के प्रिंसिपल फादर पैंक्रास एस.जे., सीनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री और जूनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल विनीता एफ. एक्का मौजूद रहीं। इसके अलावा पूर्ववर्ती छात्र कार्यकारिणी समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन ने विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा दिखाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


































