WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक, धनबाद के कृष्णा अग्रवाल बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यसमिति की बैठक रांची स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित हुई, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सम्मानित सदस्य एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पवन शर्मा ने किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले से मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, काशीडीह समाज अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, सचिव राम रत्न खंडेलवाल, उमेश कांवटिया, रतन सहरिया, श्रवण देबुका, धर्म चंद्र पोद्दार, विमल हरलूपका, संतोष अग्रवाल (कदमा), संतोष अग्रवाल (बालाजी), विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से हुई चर्चा

1. आर्थिक अनियमितता पर गंभीर विचार-विमर्श:
पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री बसंत मित्तल द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राशि में से लगभग ₹25 लाख की राशि को “मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट” के नाम पर स्थानांतरित किए जाने का मामला उठाया गया। इस राशि का अब तक प्रांतीय समिति को हस्तांतरण नहीं किया गया है। ट्रस्ट द्वारा उक्त राशि से भवन निर्माण की बात कही गई, जिसे भ्रामक बताते हुए इस विषय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया गया।

2. नए प्रांतीय उपाध्यक्ष का मनोनयन:
धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उसको झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

3. राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी:
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी मई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर