WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप-चुनाव का परिणाम घोषित

SHARE:

इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी, विनोद उपाध्यक्ष व सहायक सचिव मनोनीत का नाम अंदर पढ़ें

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप-चुनाव में इआरसी के एक सीट पर सुनील प्रसाद 56 वोट लाकर विजयी हुये. समरेश कुमार को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर विश्वनाथ घोष रहें. उन्हें 33 मत प्राप्त हुये। कुल 133 वोट डाले गए. इसके अतिरिक्त यूनियन में दो पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष एवं सहायक सचिव के पद पर क्रमशः विनोद उपाध्याय एवं संजीव रंजन मनोनीत हुए.

गौरतलब हो कि एक्सल के दो सीटों पर पहले ही दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. शुक्रवार को चुनाव संपन्न होने के बाद शाम साढ़े चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. उसके बाद परिणाम घोषित किया गया. मतदान एवं मतगणना का कार्यक्रम चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई तथा चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विजयी प्रत्याशियों पर एक नजर

एक्सेल डिवीजन में क्षेत्र संख्या 4 से रविंद्र कुमार एवं क्षेत्र संख्या 5 से विजय कुमार सिंह तथा इआरसी के क्षेत्र संख्या 49 से सुनील कुमार प्रसाद निर्वाचित हुये.

कार्यकारी की बैठक आयोजित

उप चुनाव परिणाम के तुरंत बाद यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष के अलावा महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक ई. सतीश कुमार, एच एस सैनी, चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई, बीके शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे.

बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद एच एस सैनी ने किया. कार्यकारी की बैठक में महामंत्री आरके सिंह के नाम का प्रस्ताव यूनियन के रिक्त पदों पर पदाधिकारी चयन के लिए लाया गया, जिसका सबों ने समर्थन किया. फलस्वरूप सिंह ने विनोद कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष तथा संजीव रंजन को सहायक सचिव मनोनीत किया. उन्होंने तीनों नव निर्वाचित कमेटी मेंबरों तथा नल मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर