WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : डीआरएम ने स्टेशन का बारीकी से किया निरीक्षण, इन-आउट गेट के आसपास अतिक्रमण से सड़क पर लगने वाले जाम को नहीं देखा, पब्लिक रोज होती है परेशान

SHARE:

 यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के लिए दिए दिशा निर्देश, अंदर पढ़ें पूरी खबर 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल (सीकेपी डिवीजन ) के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार दोपहर टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर का  निरीक्षण किया। हर बार की तरह इस बार कुछ खास देखने को मिला. इन-आउट गेट के बाहर किसी अधिकारी के आने पर अतिक्रमण हटा दिया जाता है. कहीं पर्दा डालकर उनकी आंखों में धूल झोकने का कार्य स्थानीय अधिकारी करते रहे हैं, लेकिन इस बार का नजारा आम दिनों की तरह जस का तस था. पूरे मामले में इंजीनियरिंग विभाग की कार्यशैली जांच के घेरे में है. रेल क्षेत्र में जगह जगह अतिक्रमण दिख रहा है. इससे सुबह शाम रात बीच सड़क पर जाम लगता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बहरहाल, इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, टिकट काउंटरों, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले मार्गों तथा रेलवे कर्मचारियों की कार्य स्थितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए।

डीआरएम के स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर का दौरा कर यह देखा कि यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले मार्गों, प्रतीक्षालयों और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी की छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसे में रेलवे प्रशासन को पहले से ही तैयार रहना होगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण, पेयजल, सफाई, टिकट व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआरएम तरुण हुरिया ने आरपीएफ महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिला सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी यात्रियों की।

टाटानगर स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा करते हुए डीआरएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि टिकट और रिजर्वेशन काउंटरों पर यात्रियों के लिए और कौन-कौन सी सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है, इसलिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त तैयारी की जा रही है। संबंधित विभागों को पहले से ही आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

हाल ही में मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान एक किशोर की करंट लगने से हुई मौत पर डीआरएम ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से रेलवे परिसर और ट्रेनों के आसपास सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार जागरूकता अभियान चलाता है, लेकिन लोगों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।

स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 और 2 पर लगे एक्सीलेटर अक्सर बंद रहने के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि इस संबंध में संबंधित कंपनी से बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि एक्सीलेटर में लगे कुछ तकनीकी पार्ट्स में खराबी की जानकारी मिली है, जिसे जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

ट्रेनों के परिचालन में देरी को लेकर डीआरएम ने कहा कि रेलवे लगातार सुधार की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में रेलवे सेवाओं में काफी सुधार हुआ है और आगे भी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर