Bihar Railway News : सासाराम स्टेशन पर खड़ी खाली पैसेंजर ट्रेन की कोच से धुआं निकलता देख लिया गया त्वरित एक्शन, बोगी को किया गया अलग, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन में सोमवार सुबह 5.30 बजे प्लेटफार्म संख्या छह पर खड़ी ट्रेन संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी, तथा उस समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर उपस्थित रेलकर्मियों द्वारा धुआं निकल रहे कोच को 6.00 बजे अलग कर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप इसपर 6.45 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया। घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस बाबत एक प्रेस बयान जारी किया. 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें