Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, झारखंड के विकास पर हुई अहम चर्चा

SHARE:

तोखन साहू

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की राजधानी रांची में दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामले) तोखन साहू से भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने स्टेट गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच झारखंड के विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान झारखंड में शहरी अधोसंरचना के विकास, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से प्रत्येक मुलाकात उन्हें नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मंत्री का आत्मीय स्नेह और संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वित प्रयासों से झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी।

दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और आम लोगों के बीच सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय सहयोगी उमेश रंजन साहू भी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर