WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दलीय भावना एवं समय की प्रतिबद्धता ही सफलता का मूलमंत्र : ब्रिज किशोर सिंह, एनटीटीएफ के ‘रोप-इन’ कार्यक्रम का रंगारंग समापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में एनटीटीएफ (आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर), गोलमुरी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नए बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय ‘रोप-इन’ (Rope-In) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को रंगारंग समापन हुआ। संस्थान के सभागार में आयोजित समापन समारोह उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने योग, समूह पीटी, रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व विकास, टीम भावना और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने जमकर सराहना की।

जमशेदपुर के एनटीटीएफ गोलमुरी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के 10 दिवसीय Rope-In कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के ब्रिज किशोर सिंह, संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन तथा उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का स्वागत किया।

उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने स्वागत भाषण में बताया कि ‘रोप-इन’ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का संस्थान में प्रवेश कराना नहीं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सकारात्मक सोच तथा संस्थान की कार्य संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के दौरान विद्यार्थियों को योग, शारीरिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, समय प्रबंधन, मेमोरी तकनीक, टीम बिल्डिंग और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास का अवसर मिला।

जमशेदपुर के एनटीटीएफ गोलमुरी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के 10 दिवसीय Rope-In कार्यक्रम का समापन

मुख्य अतिथि ब्रिज किशोर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “दलीय भावना एवं समय की प्रतिबद्धता ही सफलता का मूलमंत्र है।” उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था या उद्योग में सफलता केवल व्यक्तिगत प्रतिभा से नहीं, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और समय के सम्मान से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सकारात्मक सोच अपनाने और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। साथ ही मेमोरी तकनीक, लक्ष्य निर्धारण और प्रभावी टीम वर्क के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

प्राचार्य प्रीता जॉन ने कहा कि एनटीटीएफ का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अनुशासित, कुशल और जिम्मेदार तकनीशियन तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान योग एवं समूह पीटी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों की एकरूपता, अनुशासन और तालमेल ने यह संदेश दिया कि निरंतर अभ्यास और टीम भावना से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

ये हैं पुरस्कार विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ दैनिक डायरी: रीमा कर्मकार (बैच-1), आर्या श्रीवास्तव (बैच-2)
  • कोलाज प्रतियोगिता: राज नंदिनी एवं सपना सिंह (बैच-1), अवनीत संधू (बैच-2)
  • सर्वश्रेष्ठ योग: राज नंदिनी
  • सर्वश्रेष्ठ व्यायाम: प्रिंस तिवारी
  • सर्वश्रेष्ठ अनुशासन: करणदीप सिंह (बालक वर्ग), साई पद्मा नंदा (बालिका वर्ग)

समारोह के अंत में उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मृण्मय कुमार महतो, ज्योति कुमार ठाकुर सहित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर