WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही न करें, 29 जुलाई से पहले गणना प्रपत्र जमा करें : गुड्डू हैदर

SHARE:

गुड्डू हैदर, विशेष गहन पुनरीक्षण,

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल, झारखंड के प्रदेश सचिव गुड्डू हैदर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2025 अभियान को लेकर मतदाताओं से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता को जागरूक होकर अपना और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण सत्यापित कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का पुनरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा नहीं होगा, उनका नाम मतदाता सूची से हटने की संभावना हो सकती है। ऐसे मतदाता भविष्य में मतदान प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी नागरिक इस कार्य को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुड्डू हैदर ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे स्वयं सावधानीपूर्वक भरें, सभी जानकारियों का मिलान करें और 29 जुलाई से पहले अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दें।

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में इस प्रक्रिया को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों को चिंता है कि इस प्रक्रिया के दौरान वास्तविक नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों, के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को पूरी सतर्कता और जागरूकता के साथ इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों तथा राज्य के बाहर रह रहे झारखंड के मतदाताओं तक भी यह जानकारी पहुंचाने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

अंत में गुड्डू हैदर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा प्रयास न केवल उसके मताधिकार की रक्षा करेगा, बल्कि लोकतंत्र को भी और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने लोगों से समय रहते गणना प्रपत्र जमा करने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर