Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ramgarh : चुट्टूपालु घाटी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आईं दो कारें, बाल-बाल बचे यात्री

SHARE:

चुट्टूपालु घाटी, सड़क हादसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालु घाटी में शनिवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खराब पड़े एलपीजी गैस से लदे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एलपीजी गैस से लदा टैंकर तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर दो कारों से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों कारों को नुकसान पहुंचा, जबकि उनमें सवार लोग सुरक्षित बच गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

हादसे के बाद रांची-रामगढ़ मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद खराब पड़े गैस टैंकर और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद चुट्टूपालु घाटी में यातायात को सामान्य कराया गया और वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर