WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : लापता युवक का शव बिहार के जंगल से बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

SHARE:

गिरिडीह न्यूज, नीरज हाजरा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता था। उसका शव बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। शव मिलने की सूचना फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग पर चितरडीह पहाड़ी के समीप एकत्रित हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीणों का कहना है कि नीरज हाजरा 4 जुलाई से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से उनका शव बरामद होने की सूचना मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर