Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड में SIT को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार

SHARE:

डीडी बार हत्याकांड

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी (DD) बार के समीप 27 जून 2026 की रात हुए चर्चित हत्याकांड और जानलेवा हमले के मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने मामले के मुख्य आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के बाहर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच के दौरान इस मामले में नामजद और अन्य कुल 13 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी राहुल दुबे को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद किया। पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी।

गिरफ्तार आरोपी राहुल दुबे (30 वर्ष), पिता शर्मानंद दुबे, निवासी ब्लॉक नंबर-4, शास्त्रीनगर, कदमा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2025 में कदमा थाना के एक गंभीर आपराधिक मामले में तथा वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जांच टीम का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें