Jamshedpur Police : कीताडीह ग्वालापट्टी में जानलेवा हमले के मामले में तीन गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी

SHARE:

हरवे-हथियार से लैस होकर किया था हमला, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी के लिखित आवेदन के आधार पर बागबेड़ा थाना कांड संख्या-50/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में बताया गया कि उनके पुत्र पंकज तिवारी एवं उसके साथी सचिन यादव पर रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8 से 10 अन्य लोगों ने हरवे-हथियार से लैस होकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में कीताडीह ज्वालापट्टी निवासी रवि यादव (24 वर्ष), हरहरगुट्टू बड़ा तालाब निवासी रजनीश कुमार सिंह (23 वर्ष) तथा सुंदरनगर काली मंदिर किंडा मोहल्ला निवासी मोहित सिंह (21 वर्ष) शामिल हैं। तीनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), जमशेदपुर

पु.नि. उमेश कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, बागबेड़ा थाना

पु.अ.नि. जेवियर हेरो, बागबेड़ा थाना

पु.अ.नि. आलोक कुमार, बागबेड़ा थाना

स.अ.नि. सुनील यादव, बागबेड़ा थाना

स.अ.नि. पवन कुमार सिंह, बागबेड़ा थाना

स.अ.नि. संतोष कुमार, बागबेड़ा थाना

बागबेड़ा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें