Jamshedpur : टिनप्लेट के कार्यकारी प्रधान की मां सुखवंत कौर का अंतिम संस्कार संपन्न, गौहर ए मस्कीन ने जताया शोक

SHARE:

 स्वर्णरेखा घाट में श्रद्धांजलि देने जुटे समाज के गणमान्य 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह बाजवा की धर्मपत्नी माता सुखवंत कौर का दाह संस्कार स्वर्णरेखा घाट भुईयांडीह में मंगलवार को कर दिया गया. उनके पुत्र रविंद्र सिंह बाजवा वर्तमान में गुरुद्वारा के कार्यकारी प्रधान हैं. माता सुखवंत कौर के निधन पर सोमवार को तख्त पटना साहेब के पूर्व जत्थेदार एवं वर्तमान में पंजाब के कथावाचक ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन ने दूरभाष पर शोक व्यक्त किया था.

इधर, स्व. सुखदेव सिंह के गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित बाजवा आवास से शव यात्रा टिनप्लेट लाई गई. जहां सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा, अकाली दल जमशेदपुर एवं कई अन्य गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने उनके शव पर शॉल ओड़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शव को भुईयांडीह घाट ले जाया गया, जहां नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, मंजीत सिंह खालसा, टिनप्लेट गुरुद्वारा की पूरी टीम, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की वाइस चेयरमैन कमलजीत कौर, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सतविंदर सिंह, मनजीत सिंह जसपाल सिंह समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें