WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Dd Bar Case : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने भी किया सरेंडर, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में सोमवार को बड़ी प्रगति हुई। मामले के आखिरी फरार नामजद आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही इस हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी अब पुलिस या न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे पहले मामले के एक अन्य आरोपी राहुल दुबे ने भी थाने में सरेंडर किया था। विश्वनाथ मंडल ने भी कोर्ट में सरेंडर किया था। भाजपा नेता और बार मालिक को भी राजस्थान से पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार अब सभी नामजद आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए विवाद के दौरान करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद पूरे शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। मामले में पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, विवादों में घिरे डीडी बार को भी प्रशासन ने सील कर दिया था। आखिरी आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस का कहना है कि अब मामले की जांच और अभियोजन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर