WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिना ग्रामसभा की अनुमति बिल्डिंग निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने डीडीसी व सीओ से की कार्रवाई की मांग

SHARE:

कीताडीह स्थित ओसिस अपार्टमेंट चर्च के पास निर्माण कार्य पर उठे सवाल

जल निकासी और कचरा प्रबंधन को लेकर जताई चिंता; कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम की चेतावनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम के किताडीह ग्राम पंचायत क्षेत्र में ओसिस अपार्टमेंट चर्च के समीप बिना ग्रामसभा की अनुमति के कथित रूप से बिल्डरों द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में ग्राम प्रधान नरेश जारिका की ओर से अंचल पदाधिकारी (सीओ) तथा उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को अलग-अलग शिकायत पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, लेकिन ग्रामसभा की सहमति नहीं ली गई है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण के दौरान नक्शा विचलन किया जा रहा है तथा बिना समुचित योजना के शौचालय के गंदे पानी की निकासी और ठोस कचरे का निपटारा किया जा रहा है। इससे आसपास गंदगी का अंबार लगने लगा है और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आम लोगों के साथ-साथ पालतू पशुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि निर्माण कार्यों की जांच कराई जाए और ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी भवन का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

मामले पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार ने भी कहा कि संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय लोग सड़क जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ललन यादव, नरेश जरीका, राजू बेसरा, जितेंद्र यादव, हेमंत सोरेन एवं शिव कुमार राय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर