Breaking News
Chakradharpur Division : सीनियर DCM दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज और RTI डेटा लीक, बिचौलियों व भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन नाइट आयोजित

SHARE:

97 प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान, वार्षिक पत्रिका ‘संकल्प’ का विमोचन एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में बी.एड. सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन नाइट का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के सीवीसी डॉ. प्रभात कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एल.बी.एस.एम. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, डी.बी.एम.एस. कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, कोषाध्यक्ष एस. धर्मराजन, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, उप-प्राचार्या पामेला घोष दत्ता तथा मार्गदर्शक सलाहकार डॉ. जूही समर्पिता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ होता है। उन्होंने बी.एड. की शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि एक शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों की अवधारणाओं (कॉन्सेप्ट) को स्पष्ट करने पर विशेष ध्यान दें, स्वयं एक अच्छा इंसान बनें और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीखकर आगे बढ़ें।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि बी.एड. का प्रमाण-पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जीवनभर का साथी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हुए मानवीय मूल्यों को कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक स्वयं सीखना बंद कर देता है, वह दूसरों को प्रेरित नहीं कर सकता।

कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों से आदर्श शिक्षक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके कंधों पर देश के भविष्य को गढ़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक प्रेरित शिक्षक हजारों विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है और ज्ञान व संस्कार का बीज ही सशक्त समाज की नींव रखता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘संकल्प’ का विमोचन किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम छात्रा पम्मी कुमारी, द्वितीय नेहा रानी तथा तृतीय भावना शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। ऑल राउंडर पुरस्कार नितीश कुमार घोष एवं प्रियंका कुमारी, सर्वोत्तम उपस्थिति पुरस्कार अनीशा शर्मा, जिम्मेदार छात्र पुरस्कार शुभांगी घोष एवं पूजा टंडन, सर्वोत्तम आचरण पुरस्कार मामोनी तथा राइजिंग स्टार पुरस्कार प्रभा किरण होनहागा, बिनीता कुमारी हांसदा और भबता रिनी मुंडा को प्रदान किया गया।

समारोह में बी.एड. सत्र 2023-25 के सभी 97 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र, पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण-पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तनिष्का एवं प्रज्ञा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गायत्री कुमारी ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर