सिख दंगा पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे ने झारखंड सरकार के पूर्व स्वस्थ मंत्री बन्ना गुप्ता एवं अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू को साकची स्थित सतनाम सिंह गंभीर के कार्यालय में संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने ज्योति सिंह मथारू से निवेदन किया कि वो 1984 सिख दंगा आयोग गौतम चौधरी से मिलकर उनसे सिख दंगा के पीड़ित परिवारो को न्याय देने के मामलो में तेजी लाने का निवेदन करें, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द इंसाफ मिल सके। इस दौरान गुरमुख सिंह मुखे ने इस मामले में बन्ना गुप्ता को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने बात रखने के लिए कहा, ताकि समय से पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिल सके।











