Saraikela :चांडिल में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार, दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिला में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चांडिल थाना पुलिस ने एनएच-33 स्थित भादुडीह के पास कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा के रूप में हुई है। वह राम बहादुर राणा का पुत्र है और छायानगर, मानगो, थाना सीतारामडेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला बताया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को चांडिल थाना पुलिस एनएच-33 स्थित भादुडीह के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कृष्णा राणा को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में चांडिल थाना कांड संख्या 106/26, दिनांक 7 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2)/317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आपराधिक इतिहास भी रहा है

पुलिस के अनुसार कृष्णा राणा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। वह करीब ढाई वर्ष तक जेल में रहने के बाद लगभग 10 दिन पहले ही ओल्डडीह ओपी क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ जमशेदपुर के अन्य थानों में भी मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में चोरी की गई मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां और किसके माध्यम से खपाया जाता था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर