फतेह लाइव, रिपोर्टर।
धनबाद में एफसीआईएल सिंदरी द्वारा मनोहरटांड स्थित आवासीय क्वार्टरों को तोड़े जाने के संबंध में जारी नोटिस के विरोध में रविवार को सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा की ओर से बैठक आयोजित की गई। सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के संयोजक रवींद्र प्रसाद सिंह को मनोहर टांड़ वासियों के बुलावे पर आए एवं लोगों को आश्वस्त किया कि मनोहर टांड़ खाली नहीं होगा अगर आप सभी एकजुट होकर विरोध दर्ज करेंगे तभी । मनोहरटांड के सैकड़ों स्थानीय लोग लगान ग्राउंड में उपस्थित होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।
मनोहरटांडवासियों के बुलावे पर सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के संयोजक रवीन्द्र प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ बैठक में पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि क्वार्टरों को बचाने के लिए पूरी शक्ति के साथ एकजुट होकर विरोध करना होगा और आरामतलबी छोड़कर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में मनोहरटांड के क्वार्टरों की रक्षा करने और उन्हें टूटने से बचाने का आह्वान किया। मौके पर रंजना शर्मा, अनामिका तिवारी, सतीश मिश्रा, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, प्रकाश लाला, शशि सिंह, ललित चौबे, नीतीश सिन्हा, इमरान, लड्डू डेबिट, उत्तम,सहित सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के सदस्य एवं सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।









































