WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dumaria : डुमरिया में ग्राम प्रधान सम्मान एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन

SHARE:

  • SIR, पेसा कानून, MMDR और महंगाई-बेरोजगारी पर हुई चर्चा
  • पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप बलमुचू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने रखे विचार
  • वोट के अधिकार और ग्रामसभा की मजबूती पर कांग्रेस ने की चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डुमरिया प्रखंड में ग्राम प्रधान सम्मान एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हिन्दुराम हांसदा ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह तथा सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए। चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों के साथ प्रशिक्षण एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप बलमुचू ने ग्रामसभा के महत्व और उसकी संवैधानिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

इसे भी पढ़ें : Giridih : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर गिरिडीह में भाजयुमो का हल्लाबोल, टावर चौक पर दिया धरना

Gambhir Car Associate Motion Ads

डुमरिया में कांग्रेस ने ग्राम प्रधानों के साथ की चौपाल, SIR प्रक्रिया और केंद्र सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए वोट के अधिकार की रक्षा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष शिवनाथ मांडी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रखंड अध्यक्ष हिन्दुराम हांसदा ने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत बताई। चौपाल में पेसा कानून, MMDR और चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक कर जनहित के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर