WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची में हरियाली सावन उत्सव, निखहात शमीन बनीं सावन क्वीन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के साकची स्थित एक होटल में रंजना शर्मा द्वारा हरियाली सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक रंजना शर्मा एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में समाजसेविका पूनम वर्मा, हिंदू पीठ के अरुण सिंह, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, मनोज शर्मा, जगप्रीत सिंह जे.डी., माला गुप्ता एवं प्रीति गुप्ता सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। उत्सव में 50 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। सावन गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सावन क्वीन प्रतियोगिता में निखहात शमीन प्रथम, पल्लवी कौर द्वितीय तथा नीलम मुखी, निशा अरोड़ा एवं रीना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में कुलदीप कौर प्रथम, निशा द्वितीय तथा सुमन एवं रश्मी तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक की भूमिका सुप्रीती समल, रंजना शर्मा एवं हरप्रीत कौर ने निभाई, जबकि मंच संचालन मनीषा सुबुद्धि ने किया। आयोजक रंजना शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आपसी प्रेमभाव और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना है। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर