WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हरि सिंह राजपूत को मिला ‘झारखंड यूथ आइकन’ अवार्ड, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित होटल विवांता में द ग्लोबल बिजनेस की ओर से आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित झारखंड यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने ये सम्मान दिया ।

हरि सिंह राजपूत लंबे समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, रक्तदान,अनाथ बच्चियों के शिक्षा,स्वास्थ्य सहायता तथा अन्य सामाजिक कार्यों के जरिए समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते आ रहे है। अवार्ड समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मान प्राप्त करने के बाद हरि सिंह राजपूत ने आयोजक द ग्लोबल बिजनेस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का यह सफर आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि, सम्मानित प्रतिभागी एवं शहर के कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर