Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Blood Donation : शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर 12 सितंबर को

SHARE:

जल, जंगल और जमीन के अगुवा वीर शहीद साबुआ हांसदा को रक्तदान के जरिए दी जाएगी श्रद्धांजलि, केरुकोचा के बामनडीह गांव में पहली बार आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अगुवा वीर शहीद साबुआ हांसदा के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर 12 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर केरुकोचा के बामनडीह गांव स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। खास बात यह है कि गांव में शहीद दिवस के अवसर पर पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

शहीद परिवार, बामनडीह और नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के संयुक्त सौजन्य से आयोजित इस शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम रक्त संग्रह करेगी। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदाताओं को रक्त उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा।

शहीद साबुआ हांसदा के पुत्र एवं गांव के माझी बाबा मंगल हांसदा तथा 81 बार रक्तदान कर चुके आदिवासी रक्तदाता ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीर शहीद साबुआ हांसदा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए इस बार शहादत दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से राजेश मार्डी, राम हांसदा, लक्ष्मी हांसदा, राजेश सोरेन, रुपचांद मांडी, होपना सोरेन, सुभाष मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, मदन टुडू, सुनील मांडी, जुगू मुर्मू और घासिया मांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

शहीद परिवार बामनडीह और गांव के युवा साथी आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं। गांव के टोला-टोला में जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर