फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में तारा ट्रस्ट एवं सेंटर फॉर साइट के संयुक्त तत्वाधान में सोनारी गुरजात संघ भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर अपनी आँखों की नि:शुल्क जाँच कराई और विशेषज्ञों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व छात्रसंघ अध्यक्ष कोल्हान विश्वविद्यालय रहे नीतिश कुशवाहा, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राणा विनोद सिंह, सचिव जगदीश कुमार, चंद्रशेखर , सेंटर फॉर साइट के मानसी कुमारी,भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रभारी सुजीत वर्मा एवं माँ दुर्गा महिला विकास समिति के अध्यक्ष एवं ट्रस्ट की सदस्य ममता साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा मोतियाबिंद, दृष्टि दोष और अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों की अत्याधुनिक मशीनों से जाँच की गई।
मरीजों को आँखों की देखभाल के लिए उचित परामर्श देने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं। मुख्य अतिथि नितीश कुशवाहा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए तारा ट्रस्ट और सेंटर फॉर साइट के इस सामाजिक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे शिविरों से समाज के जरूरतमंद वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है।
कार्यक्रम का संचालक कर रहें सुजीत वर्मा ने शिविर को सफल बनाने के लिए सेंटर फॉर साइट के डॉक्टरों की टीम, तारा ट्रस्ट के सदस्यों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सम्बंधी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सदस्य सह भाजपा नेता सुजीत वर्मा ने सेंटर फॉर साइट डॉक्टर टीम के सभी सदस्यों को शॉल देकर सम्मानित किया, और सहयोग के लिए टीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में करण कुमार, अमन तिवारी, दुलराज सारिका यादव,भूमिका, भारती, नीरज कुमार, पवन सिंह, विकास यादव,सहित सैंकड़ो लोंग उपस्थित रहें।
































