WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में दुर्गापूजा को लेकर नई कमिटी गठित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर। 

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-4 की ओर से वर्ष 2026 में दुर्गापूजा के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर हनुमान मंदिर, रोड नंबर-4 में बैठक आयोजित की गई। बैठक लाइसेंसी राजेश सिंह और अध्यक्ष अंशुल कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें बागबेड़ा कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए।

बैठक के दौरान कॉलोनीवासियों ने पिछले वर्ष दुर्गापूजा के सफल आयोजन के लिए लाइसेंसी राजेश सिंह, अध्यक्ष अंशुल कुमार, किरण सिंह सहित पूरी पूजा कमिटी के सदस्यों को बधाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि कमिटी के बेहतर समन्वय और सभी के सहयोग से पिछले वर्ष पूजा का आयोजन भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंशुल कुमार ने पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद वर्ष 2026 के दुर्गापूजा महोत्सव के लिए नई कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कमिटी में लाइसेंसी राजेश सिंह, संयोजक अशोक दुबे, अध्यक्ष रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष किरण सिंह और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कमिटी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही पूजा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, विभिन्न जिम्मेदारियों के बंटवारे और अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

कमिटी की ओर से बताया गया कि 27 अगस्त को दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

गौरतलब है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी की दुर्गापूजा पूरे जमशेदपुर में अपनी भव्यता और आकर्षण के लिए जानी जाती है। प्रत्येक वर्ष पूजा कमिटी की ओर से किसी विशेष थीम को ध्यान में रखकर पंडाल का निर्माण कराया जाता है। पंडाल की आकर्षक सजावट के साथ-साथ थीम के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का भी प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए कुछ विशेष और आकर्षक आयोजन की तैयारी की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर